अत्यधिक रक्तस्राव से गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत
मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम महिगवां में अपने मायके आई एक सात माह की गर्भवती महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने और अत्यधिक ब्लीडिंग होने से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दर्दनाक मौत हो गई। महिला के साथ ही उसके गर्भ में पल रहे सात माह के शिशु की भी मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार, औंछा थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर निवासी 28 वर्षीय साधना पत्नी कल्याण सिंह पिछले कई वर्षों से अपने पति के साथ अहमदाबाद में रह रही थी। वह करीब 15 दिन पहले ही किशनी के महिगवां स्थित अपने मायके आई थी। साधना सात महीने की गर्भवती थी। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे अचानक उसे तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई, जिससे उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई। महिला का भाई प्रदीप कुमार आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.