गंगापार, जनवरी 5 -- इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा पड़ रहा है, जो किसानों के दृष्टि से ठीक नहीं है। क्षेत्रीय किसान राजा दोगारी, सुधीर सिंह अतुल मिश्रा, सतीश गुप्ता आदि बताते हैं कि अत्यधिक ठंड और घने कोहरे के कारण सरसों, चना, मटर, मसूर, आलू और सब्जियां मुख्य रूप से प्रभावित होती है। क्योंकि अधिक पाला पड़ने से पौधों की कोशिकाओं में पानी जम जाता है। फूल-पत्तियां झूलस जाती हैं, जिससे पौधे कमजोर होकर सूखने लगते हैं और पैदावार प्रभावित होती है। हालांकि गेहूं की फसल को फायदा होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...