चित्रकूट, अप्रैल 21 -- चित्रकूट। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय कछार पुरवा में संकुल खोह के शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें एआरपी यामेंद्रदत्त पांडेय व उपेंद्र शर्मा ने संकुल क्षेत्र के स्कूलों में अधिक से अधिक नामांकन के साथ बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर जोर दिया। कहा कि खेलकूद सामग्री का उपयोग जरुर किया जाए। आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास का प्रतिदिन संचालन करें। शिक्षकों ने आ रही समस्याओं को साझा किया। इस दौरान शिक्षक विद्यासागर सिंह, जगजीत सिंह तोमर, रचना यादव, कुबेर सिंह, राम बहादुर सिंह, विनोद सिंह, गीता सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार, भैरव प्रसाद, नमोनारायण, प्रतिभा सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक संकुल बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता और नामांकन पर दिया जोर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.