अतुल विशेष और अनांद संयुक्त सचिव पद पर हुए पदोन्नत
लखनऊ, मई 29 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। रिक्त पदों के सापेक्ष शुक्रवार को आठ सचिवालय सेवा के अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसमें अतुल कुमार मिश्र को संयुक्त सचिव पद से विशेष सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। वहीं, आनंद कुमार सिंह उप सचिव से संयुक्त सचिव पद पर पदोन्नत हुए हैं। शैलेंद्र मणि त्रिपाठी और सर्वेश कुमार सिंह का अनुसचिव से उप सचिव के पद पर प्रमोशन किया गया है। इनके अलावा समीक्षा अधिकारी चंद्र प्रताप सिंह, भास्कर सिंह, सुनील कुमार श्रीवास्तव और प्रदीप सिंह चौहान को अनुभाग अधिकारी के पद पदोन्नत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.