अतुल बने आर्य समाज काशीपुर के प्रधान
काशीपुर, जून 2 -- काशीपुर। आर्य समाज का वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है। बीते रविवार को द्रोणासागर स्थित श्री श्रीमद् दयानंद आश्रम में साप्ताहिक सत्संग के बाद वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव में आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तराखंड के सभी नियमों का पालन करते हुए निर्वाचित सभासदों में से पदाधिकारियों का चयन किया गया। किसी भी पद पर एक से अधिक प्रत्याशी न होने के कारण सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में अतुल कुमार रस्तोगी को प्रधान, अजय कुमार अग्रवाल को उपप्रधान, संजय अग्रवाल को मंत्री, मनोज कुमार विश्नोई को उपमंत्री, विकल्प गुड़िया को प्रचार मंत्री, अमरीश गर्ग को कोषाध्यक्ष, सुरेश चंद्र तिवारी को आय-व्यय निरीक्षक और मयंक अग्रवाल को आर्यवीर दल का संयोजक चुना गया। यह भी पढ़ें- आर्य समाज काशीपुर का वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.