आगरा, जून 26 -- लुहार गली स्थित विठ्ठल नाथ मंदिर परिसर में शुक्रवार को आगरा किराना कलर एंड केमिकल मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव कराए गए। इसमें अतुल बंसल को अध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में विपिन अग्रवाल वरिष्ठ संरक्षक, ताराचंद अग्रवाल संरक्षक, रमेश कल्याणी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, निर्मल अग्रवाल उपाध्यक्ष, मनीष अग्रवाल मंत्री, संजय बंसल उप मंत्री, सुनील अग्रवाल कोषाध्यक्ष, पवन कुमार माहेश्वरी अंकेक्षक चुने गए। चुनाव अधिकारी की भूमिका में सुशील गोयल और वासुदेव कल्याणी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...