हापुड़, मई 12 -- उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए अतुल तोमर हत्याकांड में मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की मां ने भाजपा के जिला मंत्री समेत चार नामजद और 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं गाजियाबाद के अस्पताल में मौजूद अतुल के परिजनों ने पुलिस को उसका शव नहीं उठने दिया। उन्होंने मांग की कि पहले आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए, उसके बाद ही शव को उठने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में स्कूटी निकालने पर बवाल, दबंगों ने घर आकर की पिटाई; VIDEOबेटे से रंजिश रखते थे गांव के कुछ लोग : मां ग्राम गालंद निवासी मधु तोमर ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसके बेटे ...