अतुल तोमर हत्याकांड: दो अन्य हत्यारोपियों को पुलिस ने दबोचा
हापुड़, मई 17 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात को रिलायंस रोड पर हुए अतुल तोमर हत्याकांड में पुलिस ने दो अन्य फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन हत्यारोपियों को शनिवार की रात को पुलिस ने घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी है। ग्राम गालंद निवासी प्रोपर्टी डीलर और शराब कारोबारी अतुल तोमर सोमवार की रात को वापस अपने घर लौट रहे थे। रिलायंस रोड पर जब वह पहुंचे तो गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आनन-फानन में घायल को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। इस मामले में मृतक अतुल तोमर की मां ने भाजपा के जिला मंत्री समेत चार लोगों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था。 यह भी पढ़ें- शरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.