गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को रेजांगला चौक की स्वच्छता व्यवस्था का संज्ञान लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेजांगला चौक और शहीद लेफ्टिनेंट अतुल कटारिया चौक का सुनियोजित तरीके से सौंदर्यीकरण किया जाए। दोनों स्थान न केवल साफ-सुथरे दिखें, बल्कि शहर की सुंदरता को भी बढ़ाएं। मुख्यमंत्री गुरुग्राम में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उनके सामने 15 एजेंडे रखे गए। 11 का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि चार मामलों को आगामी बैठक तक लंबित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन लंबित मामलों की स्टेटस रिपोर्ट अगली बैठक में प्रस्तुत करें।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि रेजांगला स्मारक का समुचित सौंदर्यीकरण और पुनर्रचना (रिडिज़ाइनिंग) किया जाए।...