कोडरमा, जून 17 -- कोडरमा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) द्वारा 12 से 15 जून तक कोडरमा में आयोजित झारखंड प्रांत अभ्यास वर्ग का समापन हुआ। चार दिवसीय इस प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 310 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मौसमी पाल, प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रांत संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर अतुल आनंद को जिला संयोजक, नितेश तिवारी को धनबाद महानगर संगठन मंत्री, विजय झा को गिरिडीह विभाग संयोजक, डॉ. विजेंद्र कुशवाहा को जिला प्रमुख, तथा कुमारी चंचल को छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। यह भी पढ़ें- सुधांशु बने जिला संयोजक इस अवसर पर प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं ने संगठन को औ...