रांची, मई 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची स्थित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राज्य कार्यालय में रविवार को वरिष्ठ वामपंथी नेता अतुल कुमार अंजान की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में सीपीआई के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, राज्य कार्यकारिणी सदस्य भंते जैनेंद्र तथागत, रांची जिला सचिव अजय कुमार सिंह, युवा नेता संतोष कुमार रजक, एआईएसएफ के एहतेशाम प्रवीण सहित कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि कामरेड अंजान किसान आंदोलन की मजबूत आवाज थे और उन्होंने अपना पूरा जीवन किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए समर्पित किया। उपस्थित नेताओं ने उनके दिखाए रास्ते पर चलने और किसान आंदोलन को और मजबूत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.