बांदा, अगस्त 14 -- बांदा। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शुक्रवार को विकास भवन में सम्मान समारोह हुआ और मौन पदयात्रा निकाली गई। वर्ष 1947 के विभाजन के दौरान विस्थापन, पीड़ा एवं अपनों को खोने वाले परिवारों के परिजनों को सम्मानित किया गया। लघु फिल्म का प्रदर्शन किया। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद व सदर विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी ने कार्यक्रम में विस्थापितों के परिजनों को पुष्पमाला, शॉल एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि विभाजन की पीड़ा हमें यह संदेश देती है कि नफरत और हिंसा कभी किसी समस्या का समाधान नहीं हो सकती। भारत की शक्ति उसकी विविधता में एकता, सामाजिक समरसता और भाईचारे में निहित है। यह भी पढ़ें- विकास भवन में लगी प्रदर्शनी, तस्वीरों में दिखा बंटवारे का दर्द हमें अतीत से सीख लेकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को और मजबू...