चित्रकूट, मार्च 12 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने किशोर न्याय बोर्ड एवं राजकीय संप्रेषण गृह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आवास, शिक्षा, खेलकूद और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता ने बिंदुवार जानकारी दी। डीएम ने निर्देश दिए कि परिसर में ही बच्चों के शारीरिक विकास को लेकर बास्केटबॉल, स्केटिंग एवं बैडमिंटन खेलने के लिए लाइनिंग सुनिश्चित कराई जाए। संप्रेक्षण गृह में आवासित संवासियों से डीएम ने आत्मीय संवाद किया। उन्होंने संवासियों के गृह जनपद, परिवारिक पृष्ठभूमि व दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली। संवासियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अतीत में जो हुआ उसे पीछे छोड़कर भविष्य निर्माण पर ध्यान दें। अभी उनके पास कॅरियर बनाने का स्वर्णिम अवसर है। सभी को योग और खेलकूद के साथ शिक्षा के प्रति समर्पित रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.