अतीक परिवार पर आफत: छोटे भाई आबान का शव देख बिलख पड़ा अहजम, सरकार से की यह अपील
झांसी, अगस्त 6 -- माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत से पूरा परिवार हिल गया है। घटना की जानकारी मिलने पर झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचा अतीक का बड़ा बेटा अहजम छोटे भाई का शव देख फूट-फूटकर रोने लगा। अतीक के पांच में से एक बेटे की उमेश पाल हत्याकांड के बाद एनकाउंटर में मौत हो गई थी। दूसरे की आज जान चली गई। दो अन्य अलग-अलग जेलों में हैं। पिता अतीक और चाचा अबरार पहले ही मारे जा चुके हैं। मां फरार है। ऐसे में अहजम अब एकदम अकेला पड़ गया है। उसने पत्रकारों के एक सवाल पर सरकार से अपील की कि जेल में बंद उसके भाइयों को अबान की मिट्टी (अंतिम संस्कार) में आने दिया जाए। हादसे में आबान के साथ उसका एक दोस्त भी मारा गया है। गाड़ी में सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज लाया गया तो कॉलेज और पोस्टम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.