प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। धूमनगंज थानाक्षेत्र में नंदग्राम के पास रविवार को एक ठेकेदार को लोहे की रॉड से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर अतीक अहमद गैंग का करीबी होने का आरोप लगाया है। उधर, धूमनगंज पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में मारपीट का मामला है। एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।कसारी मसारी निवासी मोहम्मद फैसल गिट्टी बालू का ठेकेदार है। फैसल की तहरीर के मुताबिक, उसके पिता के नाम पर ऐनुद्दीनपुर में जमीन है, जिसे जबरन कब्जा किया जा रहा है। अतीक गैंग से जुड़े कसारी मसारी के ही रहने तीन सगे भाई अफजल, आजम व अकरम जमीन का बैनामा करने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि रविवार सुबह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.