प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। अतीक अहमद के शूटर रहे आबिद के एक रिश्तेदार सहित तीन आरोपियों को पूरामुफ्ती पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों पर उमरी गांव में हवाई फायरिंग करने और डेयरी संचालक से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप है। पूरामुफ्ती पुलिस के मुताबिक अभियुक्तों अरशद, मोहम्मद सादान और मोहम्मद अशरफ निवासीगण उमरी पूरामुफ्ती को मुखबिर की सूचना पर भरेठा स्थित होमगार्ड ट्रेनिग सेंटर के पास से गिरफ्तार किया गया। अरशद माफिया अतीक अहमद के शूटर रहे आबिद के भाई माजिद का साला है। माजिद अतीक के गैंग से जुड़ा था। अरशद पर उमरी के ही रहने वाले एक डेयरी संचालक ने हमला करने, हवा में गोलियां चलाने और पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। पकड़े गए त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.