झांसी, अगस्त 6 -- Atiq Ahmad son aban death in Accident: यूपी के सबसे बड़े माफिया रहे अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को 2023 में पत्रकार बनकर आए हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अतीक के पांच बेटों में एक का पुलिस एनकाउंटर कर चुकी है। अब छोटे बेटे अबान ने सड़क हादसे में अपनी जान गंवा दी है। अतीक के बेटे बेटे का एनकाउंटर और छोटे बेटे की मौत दोनों ही मामले झांसी में घटित हुए हैं। अगर देखा जाए तो झांसी अतीक के बेटों के लिए कब्रगाह बन गया है। पुलिस ने असद का एनकाउंटर भी झांसी जिले में किया था और अबान की सड़क हादसे में मौत भी झांसी में ही हुई है। अतीक की हत्या के बाद चर्चा थी कि उसकी पत्नी शाइस्ता अपने पति और बेटे को मिट्टी देने के लिए आएगी। लेकिन शाइस्ता अब तक प्रयागराज नहीं पहुंची है। फरार चल रही शाइस्ता कहां है? इसके बारे में किसी...