अतीक के गुर्गों ने मांगी पांच लाख रुपये रंगदारी
प्रयागराज, अगस्त 13 -- माफिया अतीक अहमद की मौत के तीन साल बाद भी गिरोह सक्रिय है। धूमनगंज के ठेकेदार का आरोप है कि पिछले माह असलहे के बल पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। वहीं, अब रास्ते में रोक कर मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजयपाल शर्मा ने धूमनगंज पुलिस को आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिया है। प्रीतमनगर निवासी ठेकेदार अंकित कक्कड़ ने दो अगस्त को धूमनगंज थाने में नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि 29 जुलाई की शाम करीब पांच बजे एसटीपी प्लांट गयासुद्दीनपुर के पास मरियाडीह के अबू तैयबा, अबू लैस, मोहम्मद हसनैन उर्फ गुड्डू और मोहम्मद शाद ने असलहे के बल पर जबरन रोक कर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: अतीक के गुर्गों ने मांगी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.