अतीक के गुर्गे से मुक्त कराई पांच बीघा जमीन
प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज। माफिया अतीक के गुर्गे मो. मुस्लिम और मुशर्रफ अब तक सरकारी जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं कब्जा करके इस जमीन को बेच रहे थे। जानकारी तो तब हुई जब किसी ने एक प्लाट खरीदने के लिए सदर तहसील में अफसरों से जमीन की वास्तविक स्थिति बताने के लिए कहा। इस जांच के दौरान खुलासा हुआ और जमीन पर सीलिंग का आदेश कर इसकी आख्या जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंप दी गई है। देवघाट झलवा में सात गाटा को सात साल पहले कब्जा मुक्त कर सीलिंग का आदेश हुआ था। चार गाटों को कब्जा मुक्त कराकर सीलिंग का आदेश जारी कर दिया गया, लेकिन गाटा संख्या 502, 503, 504 पर तहसील के कर्मचारियों की मिलीभगत से छोड़ दिया गया। इसी खाली गाटे पर माफिया के गुर्गों ने कब्जा कर लिया। जमीन लगभग पांच बीघा बताई जा रही है। जमीन आमजनों को बेचने की तैयारी थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.