अतीक के अतीत पर एआई से बनी सीरीज, सोशल मीडिया पर छाई
प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ की हत्या को दो साल से अधिक हो गए पर अतीक अभी चर्चा में बना हुआ है। पिछले दिनों आई चर्चित धुरंधर फिल्म में एक ऐसे पात्र को दिखाया गया था, जिसका चेहरा अतीक से मिलता जुलता था। अब अतीक का पूरा अतीत सीरीज के जरिए सोशल मीडिया पर आ गया है। खास बात यह है कि यह सीरीज एआई जेनरेटेड है। इसमें संवाद भी एआई के जरिए ही भरे गए हैं। तीन से चार मिनट के एपीसोड में उपलब्ध यह सीरीज सोशल मीडिया पर खूब देखी जा रही है। इस डिजिटल सीरीज की सबसे अहम बात यह है कि इसमें एआई की मदद से बनाए गए अतीक अहमद, उसके करीबियों और अन्य पात्रों के चेहरे वास्तविक व्यक्तियों से काफी मिलते-जुलते दिखाई देते हैं। चेहरे के हाव-भाव, बोलने का अंदाज और दृश्य इतने वास्तविक प्रतीत होते हैं कि पहली नजर में यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.