अतीक की गेंदबाजी से ग्लेमार्गन इलेवन 68 रन से जीता
कानपुर, मई 26 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर सुपर प्रीमियर लीग (केएसपीएल) में सोमवार को खेले गए मैच में ग्लेमार्गन इलेवन ने सीएसके इलेवन को 68 रन से पराजित किया।जाजमऊ स्थित जेम्स मैदान पर हुए मैच में ग्लेमार्गन इलेवन ने 22 ओवर में छह विकेट पर 248 रन बनाए। टीम की ओर से मो. उमर ने 70 रन, गौरी ने 41 रन व जीशान अहमद ने 36 रन बनाए। गेंदबाजी में सौरव पाठक ने दो, सत्यम पांडे, सुनीत राव व नीरज तिवारी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी सीएसके इलेवन की पूरी टीम 19.4 ओवर में 183 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से शनि ने 37 रन, दीपक ने 34 रन, नीरज तिवारी ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में मो. अतीक फरुकी ने पांच विकेट लिया। अतीक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.