फतेहपुर, अप्रैल 3 -- फतेहपुर। सदर कोतवाली के अरबपुर निवासी शगुफ्ता परवीन पत्नी महताब ने अपने रिश्तेदार पर रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि प्रयागराज के चकिया निवासी शारिक उर्फ राजा उसके घर आता-जाता था और परेशानी बताकर उससे उधार पैसे लेता रहा। अब वह बार-बार फोन कर रुपये मांगते हुए धमकी दे रहा है। उसने खुद को कुख्यात अपराधी अतीक अहमद का आदमी बताते हुए पिस्टल से गोली मारने की धमकी दी। 26 मार्च को अधिवक्ता के कार्यालय में भी आरोपी ने फोन पर अभद्रता की, जिसका वीडियो भी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.