अतीक अहमद के बेटे अली के काफिले के पीछे दिखी भाई अहजम की गाड़ी, पुलिस ने रोका
झांसी, सितम्बर 21 -- माफिया अतीक अहमद के बेटे अली को पेशी पर झांसी से प्रयागराज लाते समय उसके भाई अहजम की गाड़ी भी पीछे-पीछे दिखाई देने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने अहजम की गाड़ी को काफिले के साथ चलने से रोक दिया और जांच-पड़ताल भी की। हालांकि यह नहीं पता चल सका कि अहजम क्यों पीछे-पीछे आ रहा था। माना जा रहा है कि पहले की घटनाओं को देखते हुए भाई को अपनी तरफ से भी सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया गया हो सकता है। रंगदारी के एक मामले में बयान दर्ज कराने के लिए अली की सोमवार को प्रयागराज में पेशी थी। इसी को देखते हुए पुलिस की एक टुकड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच उसे झांसी जेल से प्रयागराज ले ला रही थी। इसी दौरान प्रयागराज से सटे कौशांबी में पुलिस को भनक लगी कि उनके काफिले के पीछे भी कुछ गाड़ियां लगातार चल रही हैं। इस पर पुलिस ने पीछे आ रही गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.