वरिष्ठ संवाददाता, फरवरी 21 -- माफिया अतीक अहमद के बाद उसके बचे हुए गुर्गों पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने छह नए नाम सूची में डालकर इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को भेज दी है। जल्द ही जिला स्तरीय समिति की बैठक में सभी पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने ऐसे लोगों के नाम भूमाफिया की सूची में डालने के निर्देश दिए थे, जिन्होंने कई जगह जमीनों पर कब्जा किया और उस पर विवाद रहा।अतीक अहमद के गुर्गे बने भू माफिया एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व वाली तहसील स्तरीय समिति ने मो. मुस्लिम, मो. इमरान, मो. जीशान, खालिद जफर, जय प्रकाश दुबे और फहीम अहमद को भूमाफिया घोषित करने की संस्तुति की है। एसडीएम सदर ने बताया कि मो. मुस्लिम पर अलग-अलग थानों में 19 आपराधिक व जमीन विवाद के मामले दर्ज है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.