सहरसा, फरवरी 4 -- सहरसा, हिटी। बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई देने की दिशा में सरकार ने बड़ी और दूरगामी कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत प्रखंड स्तर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र और जिला अस्पतालों को अति विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य यह है कि आम लोगों को गंभीर और जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों या निजी अस्पतालों की ओर भटकना न पड़े। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार इस कार्ययोजना में भारतीय लोक स्वास्थ्य मानक के अनुसार सेवाओं, मानव संसाधन, प्रसव कक्ष, आपातकालीन ऑपरेशन कक्ष, सामान्य ऑपरेशन कक्ष और गहन चिकित्सा इकाई जैसी सुविधाओं का आकलन कर चरणबद्ध विकास का रोडमैप तय किया गया है। राज्य में कुल 534 स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं, जिन्हें मार्च 20...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.