अति महारुद्र यज्ञ से माहौल बना भक्तिमय,श्रद्धालुओं की यज्ञ मंडप परिक्रमा
साहिबगंज, मार्च 15 -- बरहेट । बरहेट बाजार के भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर मे श्री श्री 108 अति महारुद्र यज्ञ को लेकर रविवार को यज्ञ परिक्रमा करने के लिए काफी भीड़ देखी गई । महारुद्र यज्ञ के आयोजन को लेकर गुमानी नदी के तट पर स्थित यज्ञ मंडप पर परिक्रमा करने को लेकर सुबह आठ बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ काफी देखी गई। रविवार को नौवें दिन हजारों श्रद्धालुओ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर सुख शांति समृद्धि को लेकर पूजा अर्चना की। मेला परिसर मे झूला, ब्रेक डांस, थियेटर,जल परी,बेबी ट्रेन, के अलावा अनेक तरह के खिलौने पर दुकानों लग चुकी है। कथा वाचक सुभाष शास्त्री ने रविवार को शिव महापुराण में भगवान शिव की महिमा की गाथा का वर्णन किया। श्रद्धालुओं को गीत संगीत के माध्यम से शिव महापुराण प्रस्तुत कर रहे हैं। फोटो:117 ,यज्ञ परिसर में आरती करते पुरोहित
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.