कटिहार, अप्रैल 27 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के बेलवा पंचायत स्थित अति प्राचीन नील सरस्वती मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर की संरचना, ऐतिहासिक महत्व एवं विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया। इस दौरान पर्यटन विभाग के कार्यपालक अभियंता विकास कुमार, सहायक अभियंता विशाल कुमार एवं आर्किटेक्ट इंजीनियर माधव भारद्वाज ने मंदिर के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। अधिकारियों ने मंदिर के संरक्षण एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने को लेकर आवश्यक पहलुओं पर चर्चा की। निरीक्षण के मौके पर भाजपा नेता पिंटू यादव, मंडल अध्यक्ष दीपक साह, राजीव चक्रवर्ती सहित मंदिर न्यास समिति के सदस्य प्रेम राय, भास्कर साहा, रंजन साहा, प्रणब चक्रवर्ती, पप्पू दास, गौरव राय एवं दयाल साहा उपस्थित रहे।इस यह भी पढ...