बांदा, जनवरी 27 -- बांदा। संवाददाता मटौंध थाना क्षेत्र के इटवा गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर छिवलहा बाबा मंदिर से चोर सोमवार की रात मूर्तियों से मुकुट चोरी कर ले गए। जबकि मंदिर के चारों कोनों में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छिवलहा बाबा का यह मंदिर करीब 100 वर्ष प्राचीन है। पुजारी शत्रुघ्नन दास ने बताया कि रात में करीब 11:50 बजे चोर आए और चोरी कर ले गए। सुबह चार बजे वह पूजा के लिए गए तो मुकुट चोरी देख दंग रह गए। चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस को दी है। यह मंदिर लगभग दो बीघा में बना है। मंदिर परिसर के चारों तरफ बाउंड्री है और परिसर के अंदर राम, लक्ष्मण, जानकी जी के मंदिर स्थापित हैं। इसी में हनुमान मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, दुर्गा जी मंदिर बने हैं। रात्रि में अज्ञात चोरों ने सभी मूर्तियों के मुकुट पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.