अति पिछड़ा समाज को सम्मान और भागीदारी दे रही भाजपा : मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
गया, जून 7 -- बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला-संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचे। इस दौरान बोधगया स्थित होटल डेल्टा इंटरनेशनल में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं अति पिछड़ा समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
सम्मान समारोह अति पिछड़ा समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा ने बिहार में पहली बार अति पिछड़ा समाज के दो लोगों को एक साथ बिहार विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है। यह पूरे समाज के लिए सम्मान और गौरव की बात है। उन्होंने इसके लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है और अति पिछड़ा समाज को विशेष सम्मान एवं भागीदारी देने का कार्य निरंतर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.