हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। स्वामी विवेकानन्द सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने आयुष केन्द्र चिकित्सकों को निर्देश दिये कि नियमित अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाकर कुपोषित बच्चों की जांच करें। तत्काल एनआरसी पर भर्ती कराएं। कहा कि इसके अतिरिक्त अपने क्षेत्र में आने वाले प्राथमिक विद्यालयों के भी छोटे बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। दवाएं आदि उपलब्ध कराएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि चिकित्सक आयुष केन्द्रों पर आने वाले ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण करें। उचित दवायें उपलब्ध करायें। उन्होने जिला आयुवेर्दिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत को निर्देश दिये कि सभी आयुष केन्द्रों पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। जो दवाएं नहीं हैं उनकी डिमान्ड भेजें। बैठक में ...