मऊ, मई 13 -- मऊ, संवाददाता। जनपद में संचालित पोषण एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण, उपचार, पोषण पुनर्वास एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सहित विभाग द्वारा किए जाने वाले अन्य कार्यों को लेकर चर्चा की गई।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अति कुपोषित बच्चों के चिन्हीकरण के लिए प्रत्येक ब्लॉक में विशेष कैंप आयोजित किए जाएं तथा चिन्हित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने के विशेष प्रयास किए जाएं। साथ ही अभिभावकों को प्रेरित कर अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराया जाए ताकि बच्चों को समुचित उपचार एवं पोषण उपलब्ध कराया जा सके। यह भी पढ़ें- आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बैठक में दिए गए निर्देश बैठक में पोषण ट्र...