हरदोई, जून 2 -- हरदोई। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडेय को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उनकी वर्दी पर पदक लगाकर बधाई दी तथा उनके उत्कृष्ट सेवाकाल और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्कृष्ट सेवा और समर्पण के लिए प्राप्त यह सम्मान पुलिस बल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि उपनिरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और लगन के साथ किया है, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार ...