बागपत, अप्रैल 15 -- तिलपनी गांव में खेड़ी से आयी बारात के दोपहर बाद बाराती दूल्हे को गाड़ी में बैठाकर गांव में घूमा रहे थे। इस दौरान पटाखा छुड़ाते समय छप्पर में आग लग गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने बारातियों को दौड़ा लिया। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। तिलपनी गांव निवासी सुक्के के यहां जनपद मेरठ के खेड़ी गांव से बारात आई थी। निकाह से पूर्व बारातियों ने दूल्हे को गाड़ी में बैठाया और पटाखे फोड़ते हुए गांव में घुमाने लगे। गांव के अंदर पहुंचकर एक युवक ने पटाखे की पेटी उठाकर घुमा दी, जिसकी वजह से निकली चिंगारी गांव के जलीश के छप्पर पर गिर पड़ी और आग लगा गई। छप्पर के नीचे बैठे मवेशियों को बचाने के लिए जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया। बारातियों को समझाया तो उन्होंने पटाखे फोड़ने से मना कर दिया जिसकी वजह से ग्र...