गंगापार, फरवरी 4 -- बिना मौसम बादल छाने और बारिश होने के बाद से किसानों की नींद गायब हो गयी है। किसानों को दलहन और तिलहन की फसल बर्बाद होने के साथ गेहूं की फसल भी बर्बाद होने का डर सताने लगा है। मंगलवार को हुई बारिश के बाद किसान सकते में हैं। किसानों का कहना है कि अगर हवा के साथ जोरदार बारिश या ओलावृष्टि हुई तो सरसो और अरहर की फसल गिर जाने से दलहन और तिलहन को भारी नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। हवा के साथ अब बारिश हुई तो दलहन और तिलहन की फसल बर्बाद हो जाएगी। उरुवा विकास खंड क्षेत्र स्थित रामनगर के किसान रतन कुमार सिंह, जगदीश सिंह, निबैया के मनोज कुमार शुक्ल, समोगरा के उमेश कुमार मिश्र, तरवाई के राजेश पांडेय, लालचंद सिंह, सिकटी के अभयराज सिंह, देवहटा के प्रदीप कुमार मिश्र उर्फ पिंटू तथा हुल्का के राजा पांडेय, बसैनपुर के जितेंद्र सिंह, प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.