अतिवृष्टि से 33 प्रतिशत से अधिक फसल क्षति वाले किसानों को अनुदान की प्रक्रिया तेज
हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के निर्देशानुसार अगस्त 2026 के अंतिम सप्ताह में अतिवृष्टि एवं विभिन्न नदियों के बंधों के फाटक खुलने के कारण नदियों के जलस्तर में हुई अप्रत्याशित वृद्धि से 33 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त फसलों के लिए कृषि इनपुट अनुदान का लाभ किसानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- नवरात्रि के पहले किसानों को फसल क्षति का मिलेगा मुआवजा प्रभावित पंचायतों की संख्या इसके तहत प्रभावित एवं प्रतिवेदित पंचायतों के आवेदित किसानों द्वारा दिए जा रहे आवेदनों की जांच एवं निष्पादन विभागीय कार्यान्वयन अनुदेश के अनुरूप निर्धारित समय-सीमा में किया जा रहा है। जिले में अब तक कुल 40 प्रभावित पंचायतों को चिह्नित किया गया है। इनमें बिदुपुर प्रखंड की 4, हाजीपुर की 7, महनार की 6, राघोपुर की 20 तथा सहदेई बुजुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.