बांदा, जनवरी 8 -- बांदा। संवाददाता महोबा जनपद के ब्लाक पनवाड़ी के कई किसानों ने आयुक्त कार्यालय पहुंचकर खराब फसलों का मुआवजा न मिलने की शिकायत की। बताया कि दस्तावेज लेने के बाद भी आर्थिक सहायता की राशि अब तक खातों में नहीं भेजी गई है। गुरुवार को आयुक्त कार्यालय पहुंचे पनवाड़ी के किसानों ने रमाशंकर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। कहा कि दो माह पूर्व अतिवृष्टि से ख्रराब फसलों के मुआवजा को दस्तावेज तहसील प्रशासन व कृषि विभाग के नुमाइंदों ने ले लिया। आज तक अहेतुक सहायता की धनराशि खातों में नहीं भेजी गई है। किसानों ने हल्का लेखपाल को आदेशित कर धनराशि भिजवाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.