लखीमपुरखीरी, सितम्बर 27 -- जिले में हो रही लगातार बारिश से खरीफ फसलों के प्रभावित होने की आशंका है। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा कराने वाले किसानों से अपील की है कि अधिसूचित फसल को अतिवृष्टि या जलभराव के कारण क्षति हुई है तो इसकी सूचना क्षति होने के 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके या क्राप इंश्योरेंस एप के माध्यम से दे सकते हैं। उन्होंने बताया कि निर्धारित समयसीमा में क्षति की सूचना दिए जाने के बादत योजना के प्रचलित प्रावधानों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। व्यक्तिगत स्तर पर फसल क्षति की सूचना प्राप्त होने पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कृषि विभाग, राजस्व विभाग व संबंधित बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से क्षति का आकलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- फ...