अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों का मांगा मुआवजा
ललितपुर, जून 23 -- ललितपुर। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में 50 से अधिक किसानों ने मुआवजा को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ओलावृष्टि से खराब फसलों की क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए मांग उठाई गई। उन्होंने कहा कि यदि मुआवजा नहीं मिला तो वह लोग आंदोलन को विवश होंगे। कलेक्ट्रेट में देवरान निवासी किसानों ने बताया कि लगभग 200 किसानों को अभी तक ओलावृष्टि से नष्ट फसलों का बीमा क्लेम नहीं मिला है। उन्होंने रबी 2025-26 में गेहूं की फसल बोई थी। फरवरी माह में ओलावृष्टि के कारण उनकी फसलें नष्ट हो गईं थीं। इसकी सूचना उपजिलाधिकारी को दी गई थी। इसके बाद उपजिलाधिकारी ललितपुर और बीमा अधिकारियों ने फसल क्षति की जांच की थी। इस दौरान सभी काश्तकारों की फसल नष्ट पाई गई थी और किसानों को बीमा राशि दिलाने का आश्वासन भी दिया गया था। जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.