नैनीताल, मार्च 6 -- नैनीताल। पूर्व में अतिवृष्टि के कारण नगर पालिका के स्नोव्यू वार्ड स्थित आल्मा कॉटेज क्षेत्र में मुख्य सड़क दीवार सहित क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के सभासद जितेंद्र पांडे ने इस संबंध में आयुक्त दीपक रावत को पत्र भेजकर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि सड़क क्षतिग्रस्त होने से आम जनता के आवागमन में दिक्कतें बढ़ गई हैं। विशेष रूप से स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...