ललितपुर, अप्रैल 6 -- ललितपुर। पिछले कुछ दिनों से मौसम की मार के चलते परेशान किसानों को समय से क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अधिकारी शासन की मंशा के मुताबिक काम करें। यदि ऐसा नहीं होगा तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में जिलाधिकारी श्री सत्य प्रकाश ने प्रभारी मंत्री को बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंकिंग में जिले की 86 में से 72 योजनाओं को ए ग्रेड प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में जिला चिकित्सालय व राजकीय मेडिकल कॉलेज स्तर पर इन्टीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब और 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्मित कराने के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है, अब निर्माण कार्य होने से लोगों को लाभ मिलेगा। डीएम ने प्रभारी मंत्री से पाली से ...