अतिवृष्टि पर विधायक ने लिखा सीएम को पत्र,मुआवजे की मांग
बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश और अतिवृष्टि के कारण विधानसभा क्षेत्र अनूपशहर में किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में जलभराव होने से खड़ी फसल सड़ने लगी है, जिससे किसानों में भारी निराशा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अनूपशहर के भाजपा विधायक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर किसानों को तत्काल राहत दिलाने की मांग की है। विधायक ने पत्र में अवगत कराया है कि अतिवृष्टि के कारण क्षेत्र के किसानों की धान सहित अन्य फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। फसल खराब होने से किसान और उनके परिवार अत्यंत चिंतित और पीड़ित हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बारिश से फसली नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग साल भर की मेहनत बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। विधायक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.