अतिवर्षा से खरीफ की फसलों को हुआ नुकसान
महोबा, सितम्बर 1 -- चरखारी, संवाददाता।अतिवर्षा से खरीफ की फसलों को नुकसान पहुंचा है। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किसानों की फसलों के नुकसान का सर्वे करा मुआवजा दिलाने की मांग उठाई है। पिछले दिनों हुई जोरदार बारिश से खरीफ की फसलें नष्ट हो गई है। मंगलवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अवनीश तिवारी को सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील क्षेत्र में किसानों की 80 फीसदी तक फसलों को नुकसान पहुंचा है। अब एक बार फिर मौसम खराब हो रहा है। अतिवर्षा से फसले तबाह हो गई है। किसानों ने उधार रकम लेकर बुबाई की थी मगर बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेरने का काम किया है। कृषि भूमि में हुए नुकसान का सर्वे करा क्षतिपूर्ति की मांग उठाई है। पदाधिकारियों ने हरर ष्घर नल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.