गोरखपुर, सितम्बर 30 -- जंगल धूसड़, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के चिलबिलवां अगई टोला निवासी राधिका ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज में 11 लाख रुपये मांगने और मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राधिका के मुताबिक, उसका विवाह 24 अप्रैल 2024 को चिउराडिह निवासी मोनू कुमार से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद पति मोनू, सास फूला देवी, ननद संजू देवी, ननदोई लालबहादुर और ससुर रामबचन दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। 27 सितंबर को ससुराल पहुंचने पर मारपीट कर स्त्रीधन रखने और घर से निकालने का भी आरोप है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...