गौरीगंज, अगस्त 1 -- मुसाफिरखाना। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों के समाधान को लेकर राजस्व परिषद की अध्यक्ष को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 5 अगस्त तक मांगों पर निर्णय नहीं हुआ तो प्रदेशभर के लेखपाल अतिरिक्त हल्कों का कार्य बहिष्कार कर संबंधित बस्ते तहसील व राजस्व निरीक्षक कार्यालय में जमा कर देंगे। भविष्य में ऑनलाइन कार्यों के बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई है। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव और तहसील मंत्री अरुण द्वारा हस्ताक्षरित ज्ञापन में अंतर्मंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल खोलने, चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने, स्टेशनरी, वाहन व विशेष भत्तों में वृद्धि, भूलेख कार्यालयों से संबद्ध लेखपालों को कार्यमुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों...