अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का संचालन, यात्रियों को राहत
प्रयागराज, अप्रैल 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 05557/58 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गाड़ी संख्या(05589/05590) मुजफ्फरपुर-हडपसर और गाड़ी संख्या 05585/86) सहरसा जंक्शन-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेनों का संचालन निर्धारित तिथियों तक किया जाएगा। ये ट्रेनें अपने पूर्व निर्धारित ठहराव, समय और मार्ग पर ही चलेंगी।रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में जनरल, स्लीपर और एसी श्रेणी के कुल 22 कोच लगाए गए हैं, यह निर्णय गर्मी के मौसम और छुट्टियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.