अतिरिक्त वसूली आदेश वापस ले बिजली विभाग : कांग्रेस
प्रयागराज, जून 2 -- शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल में 10 प्रतिशत अतिरिक्त ईंधन अधिभार के नाम पर वसूली आदेश वापस लिए जाने की बिजली विभाग से अपील की है। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर पार्टी कार्यालय चौक में हुई बैठक में विद्युत दरों में वृद्धि, निजीकरण तथा स्मार्ट मीटर की व्यापक खिलाफत की गई। राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर 10 प्रतिशत वसूली आदेश को वापस लिए जाने की मांग की है। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, को-ऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, ज़िया उबेद, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, अफ़रोज़ अहमद,अनूप त्रिपाठी, नयन कुशवाहा, मानस शुक्ला, प्रवक्ता शाहनवाज़ कुरैशी, राम मनोरथ सरोज, इश्तियाक अहमद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.