छपरा, जुलाई 30 -- अब सिर्फ अधिग्रहित भूमि पर ही रहेगी खरीद-बिक्री पर पाबंदी आम रैयतों और किसानों को अनावश्यक परेशानी को ले विभाग का निर्णय छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और रैयतों के हितों के अनुरूप बनाने की दिशा में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ा कदम उठाया है।

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की स्पष्टता अब किसी भी विकास परियोजना के लिए जितनी भूमि का वास्तविक अधिग्रहण किया जाएगा, केवल उसी रकबे को रोक सूची में शामिल किया जाएगा। परियोजना क्षेत्र से बाहर की अतिरिक्त जमीन को रोक सूची में डालने पर विभाग ने रोक लगा दी है। विभाग के इस फैसले से सारण के हजारों रैयतों और किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें वर्षों तक अपनी जमीन की खरीद-बिक्री पर अनावश्यक रोक के कारण परेशानी उठानी पड़ती थी। राजस्व एव...