गोरखपुर, अप्रैल 1 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। मण्डलायुक्त अनिल ढींगरा ने जिलाधिकारी दीपक मीणा के साथ मंगलवार को जिले में अमृत 2.0 कार्यक्रम के तहत गोड़धोइया नाले पर बन रहे एसटीपी एवं अन्य कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने एसटीपी के चारों तरफ नालों में मौजूद जलकुम्भी हटाने का निर्देश दिया गया। गोड़धोइया नाले के एसटीपी परिसर में फिनीशिंग का कार्य एवं सीवर कार्य अवशेष है। इस मामले में मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि परिसर की सफाई एवं अवशेष कार्यों को शीघ्र ही पूरा किया जाए। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि कार्य समय से पूर्ण न करने पर सम्बन्धित कार्यदायी फर्म एव संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।पहले बुकिंग कराने वालों को पहले...