भदोही, मार्च 6 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने को शासन से करोड़ों रुपया खर्च हो रहा है। करोड़ों का बजट व्यय होने के बावजूद मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा न मिलना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। अस्पतालों में जांच को जिला स्तर से अधिकारी भी नामित हुए हैं। फिर भी बेहतर क्रियान्वयन न होना मरीजों की चिंता बढ़ा दे रहा है। ऐसा ही दृश्य इन दिनों अतिरिक्त प्राथमिकत स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में देखने को मिल रहा है। अस्पताल परिसर में गंदगी फैलने के साथ ही आए दिन विषाक्त जंतु दिख रहे हैं। जर्जर भवन आधे घंटे बारिश में ही टपकने लगता है। उक्त अस्पताल में एक्स रे, रक्त जांच समेत अन्य जांच की सुविधा बढ़ा दी जाए तो मरीजों को इलाज कराने में काफी राहत मिलेगी। क्षेत्रीय जनता की माने तो प्रत्येक दिन दो से तीन सौ मरीज...