अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारंभ
बेगुसराय, मई 13 -- भगवानपुर। काजीरसलपुर पंचायत के सामुदायिक भवन में बुधवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुलारपुर मठ का शुभारंभ किया गया। मुखिया महंत प्रणव भारती ने फीता काटकर केंद्र का उद्घाटन किया।मुखिया ने कहा कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू होने से आसपास के लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गांधी ने बताया कि तत्काल प्रभाव से केंद्र में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन और हाइपरटेंशन की जांच शुरू कर दी गई है। केंद्र खुलने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई। मुखिया ने आश्वासन दिया कि अस्पताल भवन के लिए जल्द ही भूमि उपलब्ध कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.